Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

कलयुगी बेटे ने पिता की पीट- पीटकर की हत्या, आरोपी फरार

Date:

 

 

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने मादक पदार्थ खरीदने को लेकर हुए विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां जारी एक बयान में बताया कि सोमवार को खुजेहटा गांव के प्रधान शंकर यादव ने मोहनलालगंज थाने को सूचना दी कि उसके गांव के रहने वाले लव कुश (17) ने अपने पिता रामकरण रावत (45) के सिर पर डंडे से वार करके उसकी हत्या कर दी है।

 

मोहनलालगंज के थाना प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक परिजनों का कहना है कि रामकरण नशे का आदी था और नशीले पदार्थ खरीदने के लिए वह घर में रखा गेहूं और अन्य अनाज बेच देता था जिससे घर में खाने की कमी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसी से नाराज होकर लव कुश ने अपने पिता रामकरण की हत्या कर दी।

 

त्रिपाठी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी भाग गया और उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति आज देंगी पद्म पुरस्कार: धर्मेंद्र, शिबू सोरेन समेत कई हस्तियां होंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र...