Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

जालंधर में पानी मांगने के बहाने महिला से स्नेचिंग:सोने की बालियां छीनकर लुटेरे फरार

Date:

 

जालंधर–जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेज-2 में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। यहां पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के निवास के ठीक पीछे वाली गली में दिनदहाड़े दो बाइक सवार लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया। घटना सोमवार देर शाम की है। लुटेरों ने पहले महिला से पानी पीने का बहाना बनाया और जैसे ही महिला का ध्यान भटका, वे उनके कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

 

यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग महिला जिसकी पहचान लीलावती के रूप में हुई है, अपने घर के बाहर एक अन्य महिला के साथ बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और लीलावती के पास जाकर बड़े ही सामान्य तरीके से पानी मांगने लगा।

 

 

बुजुर्ग महिला ने मानवता दिखाते हुए युवक को बताया कि पास के पार्क में पानी की टैप (नल) लगी हुई है, वह वहां जाकर पानी पी सकता है। जैसे ही महिला ने पार्क की ओर इशारा किया, लुटेरे ने अपनी असलियत दिखा दी।

पलक झपकते ही वारदात को दिया अंजाम

 

जैसे ही लीलावती का ध्यान पार्क की तरफ हुआ, युवक ने तेजी से उनके कानों पर झपट्टा मारा और सोने की बालियां नोच लीं। चीख-पुकार मचने से पहले ही युवक तेजी से दौड़कर सड़क पर पहले से स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठा और अपने साथी के साथ रफूचक्कर हो गया। अचानक हुई इस झपटमारी से बुजुर्ग महिला बुरी तरह सहम गईं और उनके कानों में चोट भी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related