Friday, May 8, 2026
Friday, May 8, 2026

थ्री व्हीलर ने छह साल की बच्ची को रौंदा, अस्पताल में हुई मौत

Date:

 

मोहाली- मोहाली के सेक्टर-69 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां छह साल की बच्ची को एक थ्री व्हीलर ने रोंद दिया। गंभीर हालत में बच्ची को एक निजी अस्तपाल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतका की पहचान छह साल की अराध्या शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक लवप्रीत निवासी सोहाना को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सेक्टर-69 की है। छह साल की अराध्या अपने भाई के साथ स्कूल से वापस आ रही थी। वह अपने घर के बाहर पार्क से सड़क पार कर रही थी। जबकि उसके भाई और अन्य परिवारिक मेंबर पीछे थे। इसी बीच तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह फिलहाल कुछ दिनों से मोहाली में रह रहा था। मृतका के पिता आर्मी में तैनात है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related