Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

सिद्धू दंपत्ति के साथ हुई 2 करोड़ों की ठगी

Date:

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रहने वाले एनआरआई पर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला रंजीत एवेन्यू स्थित SCO (शॉप-कम-ऑफिस) नंबर 10 की रजिस्ट्रेशन से संबंधित है। जिसकी जांच इकोनॉमिक ओफेंस (ईओ) विंग की तरफ से की जा रही है।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में रहने वाले एनआरआई अंगद पाल सिंह, उनके मामा मंगल सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया। इसके अलावा, उनके पूर्व निजी सहायक गौरव और उनके सहयोगी जगजीत सिंह ने भी इस धोखाधड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंगद पाल सिंह ने रंजीत एवेन्यू में स्थित SCO नंबर 10 बेचने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ। डॉ. सिद्धू की ओर से उनके प्रतिनिधि सुषिल रावत और अंगद पाल सिंह की ओर से विशाल कौर ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

डॉ. सिद्धू ने इस संपत्ति की बुकिंग के लिए अंगद पाल सिंह के खाते में 1.2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, उन्होंने कई बार भुगतान के लिए चेक भी दिए, जिन्हें उनके निजी सहायक गौरव ने कैश कराया और राशि अंगद के एजेंट को सौंपी।

अंगद पाल सिंह ने बार-बार आश्वासन दिया कि जल्द ही संपत्ति उनके नाम पर रजिस्टर कर दी जाएगी। लेकिन जब डॉ. सिद्धू ने दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए दबाव डाला, तो आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। आरोपियों ने अस्थायी रूप से फरवरी 2023 में उनकी बेटी के नाम पर संपत्ति का पावर ऑफ अटॉर्नी दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related