Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भारत का बढ़ाया गौरव, भारतीय वायुसेना ने जताया गर्व

Date:

 

National : भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। वे Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा पर रवाना हुए हैं। यह पल भारत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है, क्योंकि 1984 में राकेश शर्मा की ऐतिहासिक उड़ान के बाद पहली बार कोई भारतीय अंतरिक्ष में तिरंगे लहराने गया है। शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा की तरह, पूरे देश की आशाओं और सपनों को अपने साथ लेकर गए हैं। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर भारतीय वायुसेना ने भी गर्व व्यक्त करते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

भारतीय वायुसेना ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर गर्व और उत्साह जाहिर किया है। एक्स पर वायुसेना ने एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “आसमान से आगे, अब सितारों तक का सफर यह हमारे एयर वॉरियर की शक्ति और समर्पण का प्रतीक है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक विशेष अंतरिक्ष मिशन पर निकले हैं, जहां वे तिरंगे को एक बार फिर धरती की सीमाओं से परे लेकर जा रहे हैं। राकेश शर्मा की उड़ान के 41 वर्षों बाद यह फिर एक गर्व का क्षण है, जो भारत की प्रगति और अंतरिक्ष में बढ़ते कदमों को दर्शाता है। यह केवल एक मिशन नहीं, बल्कि भारत की नई ऊंचाइयों की ओर उड़ान है।”

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी फाइटर पायलट हैं और अब अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने देश को एक नई पहचान दी है। इस मिशन में उनके साथ अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related