Wednesday, October 28, 2026
Wednesday, October 28, 2026

पंजाब की सियासत में हलचल! आशु के बाद 2 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

Date:

 

चंडीगढ़: लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के नतीजों के बाद पंजाब की राजनीति और भी ज्यादा गर्मा गई है। हार के बाद अब पंजाब कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू भी कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह और फरीदकोट से पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी कांग्रेसी नेता की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि किक्की ढिल्लों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्होंने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related