Thursday, October 15, 2026
Thursday, October 15, 2026

पंजाब के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर सनसनीखेज खुलासा

Date:

लुधियाना : लुधियाना (Ludhiana) के एक स्कूल को बम (Bomb) से उड़ाने की मिली धमकी से आज सनसनी फैल गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में भी भगदड़ मच गई। इसी के चलते स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

 

दरअसल, स्कूल को बम (Bomb) से उड़ाने की धमकी देने वाला कोई आतंकी संगठन नहीं, बल्कि स्कूल का ही एक छात्र निकला। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले को ट्रेस कर लिया है और 15 साल के बच्चे को राउंडअप कर लिया है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कोई जानकारी सांझा नहीं कर रही है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह स्कूल में ही पढ़ने वाले एक छात्र की शरारत थी। स्कूल से छुट्टी पाने के लिए उसने यह कारनामा किया। उसने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर स्कूल के प्रिंसिपल को बताया कि स्कूल में बम है, जिसके बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...