Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

पंजाब में एक अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय:शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल का समय एक अक्टूबर से बदल जाएगा। इस दौरान सारे प्राइमरी स्कूल सुबह साढे़ 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक खुलेंगे। जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होंगे, और दोपहर 2.50 बजे छुट्‌टी होगी। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे।

 

पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों कास सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक व मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...