Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

खालिस्तान समर्थक सांसद की याचिका पर SC में सुनवाई

Date:

पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह पर लगे नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) को लेकर आज, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस संबंध में सांसद अमृतपाल ने ही याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने फरीदकोट के गुरप्रीत सिंह हरीनौ की हत्या मामले तीसरी बार NSA लगाने को चुनौती दी है।

अमृतपाल के वकीलों की दलील है कि NSA लगाना उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उनकी हिरासत खत्म की जानी चाहिए। अमृतपाल की याचिका में यह भी मांग की गई है कि उन्हें संसद सत्रों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए, जिसे अब तक उनकी हिरासत के कारण रोका गया है। अमृतपाल की याचिका में यह भी कहा गया है कि एक सांसद का कामकाज रोकना उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोकतांत्रिक​​​​ अधिकारों का उल्लंघन है।

जिस हत्याकांड को लेकर सांसद अमृतपाल पर NSA बढ़ाई गई है, वह मामला 9 अक्टूबर 2024 का है। पुलिस की SIT की जांच में हत्याकांड की साजिश में आतंकी अर्श डल्ला के साथ अमृतपाल का भी नाम सामने आया था। अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

अमृतपाल सिंह पर तीसरी बार एनएसए लगाया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ उसके 9 अन्य साथी दो साल साथ रहे। लेकिन इस बार सभी 9 साथियों का NSA तो खत्म कर दिया गया, लेकिन सिर्फ अमृतपाल सिंह पर NSA एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया।

अमृतपाल सिंह 23 अप्रैल 2023 से हिरासत में है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही अमृतपाल पर NSA लगा दिया गया था। जिसके बाद असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया था। सरकार ने कहा कि अमृतपाल की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। जिसे 2-2 साल के लिए बढ़ाया भी गया।

हालांकि अब अमृतपाल के 9 साथियों से 2 साल बाद NSA हटा लिया गया लेकिन अमृतपाल पर तीसरी बार एक और साल के लिए इसे बढ़ा दिया गया। इस वजह से अमृतपाल की जमानत से लेकर पंजाब वापसी मुश्किल हो रखी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related