Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल ने की कोर कमेटी की घोषणा:

Date:

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढांचे की शुरुआत करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों की पहली सूची एवं कोर कमेटी की घोषणा की है। खास बात है कि इस घोषणा के बीच अकाली दल आय से अधिक संपत्ति के मामले में अरेस्ट बिक्रम मजीठिया को भी सदस्य चुना गया है।

घोषित पदाधिकारियों में बलविंदर सिंह भूंदड़ को पार्टी का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा सचिव और एन के शर्मा को खजांची बनाया गया है। इसके साथ ही सरबजीत सिंह झिंडर यूथ विंग के प्रधान, बीबी हरगोबिंद कौर महिला अकाली दल की प्रधान और रणबीर सिंह राणा एसओआई का प्रधान नियुक्त किया गया है।

आज सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में घोषित कोर कमेटी में जिन 31 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें बलविंदर सिंह भूंदड़, हरजिंदर सिंह धामी, नरेश गुजराल, परमजीत सिंह सरना, हीरा सिंह गाबड़िया, गुलजार सिंह रणीके, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, बीबी हरसिमरत कौर बादल, मनजीत सिंह जी.के, शरनजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया,

 

सुच्चा सिंह लंगाह, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखबीर सिंह लोधीनंगल, श्री एन के शर्मा, मनतार सिंह बराड़, बलदेव सिंह खहरा, श्री एस आर कलेर, जोगिंदर सिंह जिंदू, तीर्थ सिंह माहला, रणजीत सिंह ढिल्लों, वरदेव सिंह मान, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, कमल चेतली, हरप्रीत सिंह कोटभाई, सुखदीप सिंह शुकार और दरबारा सिंह शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...