लोहियां : अमेरिका के इंडियाना में लोहियां के रहने वाले 37 साल के युवक की काम करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान गगन के रूप में हुई है। इस दुखद खबर के बाद शहर के लोग गगन के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं। मृतक गगन कटारिया के भाई पंकज कटारिया और चाचा राजिंदर कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले रविवार को जब गगन कटारिया इंडियाना राज्य के एक शहर में एक स्टोर पर काम कर रहा था, तो उसे अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आया और वह काम करते-करते फर्श पर गिर गया।
यह अटैक इतना खतरनाक था कि वह फिर उठ नहीं सका, हालांकि स्टोर पर काम कर रहे उसके साथी कर्मचारियों ने फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गगन कटारिया की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गगन की पत्नी लोहियां में रहती है जो उसके जल्द वतन लौटने का इंतजार कर रही थी।


