Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

जालंधर में रॉकी फाजिल्का गैंग का सरगना काबू

Date:

 

जालंधर–पंजाब में रॉकी फाजिल्का का गैंग चलाने वाला गैंगस्टर गुरविंदर सिंह जालंधर देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मेहतपुर में एक एनआरआई का अपहरण कर उससे 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को करीब 210 किलोमीटर तक सीसीटीवी चेक करते करते हुए पीछा किया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने मेहतपुर में फायरिंग भी की थी।

मूल रूप से फाजिल्का के एमसी कॉलोनी के रहने वाले गुरविंदर सिंह कुख्यात गैंगस्टर रॉकी फाजिल्का गिरोह का सरगना था। रॉकी की मौत के बाद उसके सारे गैंग को गुरविंदर ही चला रहा था। 22 दिसंबर 2024 को आरोपी ने जेके रेस्टोरेंट में मेहतपुर गोलीबारी में शामिल था। ये वारदात आरोपियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर की थी। 2020 में 20 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए एनआरआई नछत्तर सिंह के अपहरण में भी गुरविंदर ने अहम भूमिका निभाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब पुलिस द्वारा 10वीं उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति बैठक की मेजबानी

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा उभरते सुरक्षा खतरों से...