Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

हरियाणा के ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने दुकानदार के बेटे को मारी गोली

Date:

 

रेवाड़ी—हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार को नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम पर लूट की। बदमाशों ने 3 राउंड फायर किए, जिनमें एक गोली शोरूम के मालिक के बेटे को लगी। इसके बाद बदमाश कैश के अलावा गहने लूट ले गए।

बदमाशों ने खरीदारी करने आई बुजुर्ग महिला से भी लूटपाट की। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बावल शहर निवासी प्रीतम सिंह सोनी का कटला बाजार में कोमल ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। सोमवार को वह अपने बेटे के साथ शोरूम पर थे। एक बुजुर्ग महिला उनके शोरूम पर खरीदारी कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश उनके शोरूम में दाखिल हुए।बदमाशों ने सीधे प्रीतम सिंह के माथे पर पिस्टल तान दी। एक बदमाश ने हाथ में डंडा लिया हुआ था।

डंडे से बदमाश ने शोरूम के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद वहां रखे आभूषण लूटकर बैग में डालने शुरू किए तो प्रीतम के बेटे ने विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने दो राउंड हवा में फायर किए। जिससे सभी सहम गए। इसके बाद बदमाशों ने सोने व चांदी के आभूषण लूटने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं गल्ले में रखा कैश भी निकाल लिया। इसके साथ ही खरीददारी कर रही बुजुर्ग महिला के कानों के कुंडल भी छीन लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related