Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

फाजिल्का डीसी दफ्तर के बाहर कर्मचारियों का धरना:पंचायतों को दी गई वाटर सप्लाई वापस लेने की मांग

Date:

 

फाजिल्का–फाजिल्का में आज पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया गयाl फाजिल्का डीसी दफ्तर के सामने इकट्ठे हुए यूनियन से जुडे़ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि पंचायतों को दी गई जल सप्लाई वापस ली जाए l वहीं पेंडिंग पड़ा डीए जारी किया जाए और कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे लोगों को पक्का किया जाए l इन सभी मांगों को लेकर उन्होंने अपना रोष जाहिर किया l

पिछले लंबे समय से उनका 11 प्रतिशत डीए पेंडिंग पड़ा है, जो अभी तक उन्हें नहीं दिया गयाl उन्होंने मांग की कि, 18 से 20 वर्षों से उनके यहां कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को पक्का किया जाए l उन्होंने कहा कि जल सप्लाई स्कीमें पंचायतों को दी जा रही है, जो उनसे वापस लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को दी जाए l जिन्हें विभाग द्वारा चलाया जाए l वहीं वेतन आयोग की रिपोर्ट में सुधार कर उसे लागू किया जाए l

इतना ही नहीं उन्होंने फैसला लिया है कि वह पंजाब में हो रहे उप चुनाव में सरकार का विरोध करेंगे और 17 नवंबर को गिद्दड़बाहा में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर रैली कर प्रदर्शन किया जाएगा l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related