Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

पुणे में रोड एक्सीडेंट, :खड़ी पिकअप से टकराई तेज रफ्तार कार,8 की मौत

Date:

पुणे—महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार शाम सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 साल का बच्चा और एक महिला शामिल भी हैं। हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा शाम करीब 6:45 बजे हुआ।
पुणे पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट जेजुरी-मोरेगांव रोड पर एक होटल के सामने हुआ। होटल के मालिक और कर्मचारी पिकअप वाहन से फ्रिज उतार रहे थे। तभी पुणे से मोरेगांव जा रही एक कार ने कंट्रोल खो दिया और सीधे पिकअप से टकरा गई।
हादसे में मृतकों की पहचान सोमनाथ रामचंद्र वायसे, रामू संजीवनी यादव, अजय कुमार चव्हाण, अजीत अशोक जाधव, किरण भारत राउत, अश्विनी संतोष, अक्षय राउत के रूप में हुई है। एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जेजुरी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। चार घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सभी को शांते हॉस्पिटल जेजुरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related