Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

Love Marriage के 15 दिन बाद ही लड़के की हत्या!

Date:

 

लुधियाना : गांव ताजपुर जी सिटी कालोनी में रहना वाला एक परिवार अपने बेटे का फोन सुन कर उसे इधर उधर ढूढंता रहा , लेकिन उनके लापता हुए बेटे की लाश परिवार को सिविल अस्पताल मोर्चरी में मिली। परिवार का आरोप है कि उसके घर से बुला कर लेकर गए दोस्तों ने उसकी हत्या की है। उसके शरीर पर कई चोटें के निशाने है। जब कि पुलिस का मानना है कि युवक को शेरपुर चौक के निकट लोगों ने झपटमार समझ कर पकड़ा और उसकी पिटाई की। आशंका है कि इस कारण ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मरने वाले युवक की पहचान लवप्रीत सिंह 19 साल के रूप में की है । पुलिस ने लवप्रीत सिंह की नानी बलजीत कौर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि लवप्रीत के साथ गए उसके दोस्त को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related