Sunday, October 4, 2026
Sunday, October 4, 2026

बंगाल के बर्दमान में सड़क हादसा, 10 की मौत:35 घायल

Date:

नई दिल्ली–बंगाल के पूर्वी बर्दमान में नाला फेरी घाट पर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 10 की मौत हो गई। मरने वालों में 5 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। घायलों का बर्दवान मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बस बिहार के 45 तीर्थयात्रियों को लेकर गंगासागर से लौट रही थी। तेज रफ्तार बस के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे वह NH-19 पर खड़े ट्रक को देख नहीं पाया। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया।
पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्रियों ने 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू की थी। वे पहले देवघर गए और फिर गंगासागर गए थे।
हादसे के चश्मदीदों के मुताबिक फगुईपुर के पास नेशनल हाईवे-19 पर जहां यह दुर्घटना हुई, वहां सर्विस रोड होने के बावजूद ट्रक हाईवे पर ही पार्क किए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। यह बताया जा रहा है कि मरने वालों और घायलों के परिवारों से संपर्क करने के प्रयास जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਟ੍ਰਿਪਲ ਐੱਚ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਨੂੰ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਇਆ

ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ., ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਬੀ ਅਤੇ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਸੀ...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

 खाद्य मंत्री ने तरनतारन दाना मंडी में धान की...