Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

रिश्ते शर्मसार: भतीजे ने बेरहमी से ताया को उतारा मौ/त के घाट

Date:

 

 

मोगा : मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भतीजे ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने ही सगे ताया की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सोहन लाल (62) के रूप में हुई है जो कि मीट का काम करता था।

 

बताया जा रहा है कि यह घटना घरेलू कलह का नतीजा है। सुबह करीब 3 बजे जब सोहन लाल अपने घर पर था, तो उसके भतीजे ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिए, जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में ले लिया है और हत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की पूरी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related