Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

हरियाणा में सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या:कार में आए बदमाश

Date:

हरियाणा के जींद में कार सवार बदमाशों ने सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार-बुधवार रात करीब 2 बजे के की है। मृतकों के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों के परिजन विजय ने कहा कि पुलिस जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

पुलिस के मुताबिक निर्जन गांव के रहने वाले सतीश (44) और दिलबाग (50) का गांव के ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी मामले में मंगलवार रात को 11 बजे के करीब सतीश व दिलबाग के साथ फिर से दूसरे पक्ष के आरोपियों ने झगड़ा किया।

इसके बाद रात 2 बजे गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए। उन्होंने आते ही सतीश और दिलबाग पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर सतीश का बेटा मोहित बाहर आया तो दोनों जमीन पर पड़े मिले। मोहित दोनों को जींद के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...