Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

तेजप्रताप से मिलकर रवि किशन बोले:शिव भक्तों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले

Date:

बिहार विधानसभा के बीच पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को राजनीति में विरोधी माने जाने वाले दो नेता साथ-साथ दिखे। भाजपा के गोरखपुर सांसद रवि किशन और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक-दूसरे को देखते ही हाथ मिलाया।

दोनों ने हालचाल पूछा और मीडिया से चुनावी हलचल पर बातचीत भी की। तेजप्रताप ने कहा कि वे बिहार के विकास करने वालों के साथ हैं। हम भी टीका लगाते हैं, रवि किशन भी। वहीं, रवि किशन ने कहा कि तेजप्रताप बाबा भोलेनाथ के भक्त हैं। भोलेनाथ भक्तों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के औरंगाबाद और भभुआ से पटना लाैटने के दाैरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिला। इसके कारण खड़गे गयाजी में करीब डेढ़ घंटे रुके रहे। उन्होंने रोहतास जिले के चेनारी में अपनी रैली में देरी के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

खड़गे ने चेनारी में कहा- भाजपा के लोग हमेशा हमारे रास्ते में आते रहते हैं। मैं समय पर पहुंच जाता, लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों ने मुझसे कहा कि मुझे मोदी के हेलिकॉप्टर​ के उड़ान भरने तक इंतजार करना होगा। इसलिए मुझे लगभग डेढ़ घंटे तक अपने हेलिकॉप्टर के अंदर इंतजार करना पड़ा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related