Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

भारत को 113 तेजस मार्क-1A इंजन देगा अमेरिका

Date:

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के साथ 1 अरब डॉलर (करीब ₹8,870 करोड़) की डील की। इस इसके तहत GE भारत को 113 जेट इंजन और सपोर्ट पैकेज देगी।

HAL ने समझौते के बारे में X में पोस्ट कर जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि ये इंजन 97 मार्क-1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (तेजस फाइटर जेट) में लगाए जाएंगे। इंजन की डिलीवरी 2027 से 2032 के बीच होगी।

दरअसल केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 25 सितंबर को HAL के साथ ₹62,370 करोड़ की डील की थी। इसके तहत HAL भारतीय वायुसेना के लिए 97 LCA तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान बनाएगा।

इससे पहले फरवरी 2021 में सरकार ने HAL के साथ 83 तेजस मार्क-1A खरीदने के लिए 48,000 करोड़ का करार किया था, लेकिन HAL अमेरिकी इंजन की डिलीवरी में देरी की वजह से अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट नहीं सौंप पाया है। उम्मीद है कि 2028 तक HAL सभी एयरक्राफ्ट्स वायुसेना को सौंप देगा। इसके लिए HAL को GE की ओर से अभी तक 4 इंजन भी मिल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related