Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब के एक और दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी की मौ+त

Date:

 

संगरूर: पंजाब के एक और दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी बिट्टू बलियाल का अचानक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू बलियाल जिला संगरूर के भवानीगढ़ के गांव बलियाल का निवासी था।

बिट्टू फतेहगढ़ साहिब के गांव रुपाहेड़ी में कबड्डी का टूर्नामेंट खेलने गया तो जहां से लौटने के बाद उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए बिट्टू के साथियों ने बताया कि स्टंट करने के कारण डॉक्टरों ने उसे चेतावनी दी थी कि वह खेल न खेलें।

लेकिन घर में कोई कमाई का साधन न होने के कारण मजबूरी में बिट्टू बलियाल को खेलना पड़ रहा था, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई।साथियों ने बताया कि परिवार में बिट्टू के अलावा धर्मपत्नी और बहन हैं। इससे पहले बिट्टू के माता-पिता और भाई भी इस सांसारिक जीवन को अलविदा कह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related