Thursday, July 23, 2026
Thursday, July 23, 2026

शांत ताइवान में दुर्लभ हिंसाः सिलसिलेवार कत्लेआम से दहला देश, आरोपी ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Date:

 

 

International: ताइवान की राजधानी ताइपे में शुक्रवार को हुए भीषण और सुनियोजित हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। चाकू और ‘स्मोक ग्रेनेड’ से किए गए इस सिलसिलेवार हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को पुष्टि की कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से रची गई साजिश थी। हमलावर की पहचान 27 वर्षीय चांग वेन के रूप में हुई है, जिसकी हमले के बाद एक डिपार्टमेंटल स्टोर की इमारत से कूदकर जान दे दी।

 

नेशनल पुलिस एजेंसी के महानिदेशक चांग जुंग-ह्सिन के अनुसार, संदिग्ध ने दोपहर 3:40 बजे हमलों की शुरुआत की। उसने पहले सड़कों पर आगजनी की, जिससे कई कारें और मोटरबाइकें क्षतिग्रस्त हुईं। हमलावर ने अपने आवास में भी आग लगाई थी।इसके बाद चांग वेन ताइपे मुख्य मेट्रो स्टेशन पहुंचा, जहां दो निकास द्वारों के पास स्मोक ग्रेनेड फेंके और एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला-पन्नू

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ...