Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर दुष्कर्म का केस, चंडीगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच

Date:

चंडीगढ़ में फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर जॉन जोसेफ उर्फ जोएल के खिलाफ एक युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल में युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उसके साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार नागपुर निवासी युवती ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123, 126(2) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में फिल्म धुरंधर की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात फिल्म की प्रोडक्शन टीम से जुड़े जॉन जोसेफ से हुई थी।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे फिल्म में काम दिलाने और नए प्रोजेक्ट्स से जोड़ने का भरोसा दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, जिसके बाद आरोपी ने उस पर करीब आने का दबाव बनाया।

पीड़िता के अनुसार 2 सितंबर 2025 को आरोपी उसे सेक्टर-17 स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाया और घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए दबाव डाला।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने बाद में युवती के साथ मारपीट की और उसका सामान भी तोड़ दिया।

सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...