Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब मे आज कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना:3 दिन में लौट जाएगा मानसून; नदियों का जलस्तर घट रहा, मानसा सबसे गर्म रहा

Date:

पंजाब के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत देगी। हालांकि, कहीं-कहीं बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। पंजाब से 20 सितंबर तक मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा। जाते-जाते यह राज्य के बीच के इलाकों से गुजरेगा, जिस कारण आज और कल कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। 24 घंटे में पठानकोट में 32 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related