Friday, September 18, 2026
Friday, September 18, 2026

बंगाल में 20 दिनों से लापता छात्रा की लाश मिली:टुकड़े-टुकड़े करके पानी में फेंका

Date:

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में 20 दिनों से लापता 7वीं क्लास की छात्रा की सड़ी हुई लाश मंगलवार को बोरे में मिली। शव के टुकड़े-टुकड़े करके पानी में फेंका गया था। पुलिस ने बुधवार को छात्रा के स्कूल टीचर मनोज कुमार पाल को गिरफ्तार किया है।

छात्रा के परिवार ने आरोपी मनोज कुमार पाल पर किडनैपिंग के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी PTI ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि टीचर कई दिनों से लड़की का यौन शोषण कर रहा था।

अधिकारी के मुताबिक, लड़की के माता-पिता ने बताया कि टीचर ने उनकी बेटी को कई बार गलत तरीके से छुआ था। लड़की ने खुद अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी। उसके लापता होने के बाद, छात्रा की मां ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी।

पीड़ित परिवार के वकील अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमें शक है कि हत्या से पहले लड़की के साथ कई दिनों तक रेप किया गया था। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। इधर, आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने बुधवार को लापरवाही का आरोप लगाते हुए​​​​​ रामपुरहाट पुलिस स्टेशन के

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related