Wednesday, October 14, 2026
Wednesday, October 14, 2026

नेपाल में बारिश और बाढ़ का कहर जारी, 3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, परीक्षाएं भी स्थगित

Date:

काठमांडूः नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेपाल के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

नेपाल पुलिस के उप-प्रवक्ता बिश्व अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नेपाल में 66 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 34 की मौत काठमांडू घाटी में हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ में 60 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में कुल 79 लोग लापता हैं, जिनमें से 16 काठमांडू घाटी में लापता हैं। उन्होंने बताया कि तीन हजार से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया है। अधिकारी ने कहा कि देशभर में 63 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

इस बीच, कार्यवाहक प्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह ने गृहमंत्री, गृह सचिव और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों समेत विभिन्न मंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाई है और उन्हें खोज तथा बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने नेपाल में सभी स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद करने तथा सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...