Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

चंडीगढ़ के एलांते मॉल में हादसे का शिकार हुई चाइल्ड एक्ट्रेस मायशा दीक्षित

Date:

चंडीगढ़–चंडीगढ़ के एलांते मॉल में पिलर से टाइलें गिरने की वजह से बर्थडे सेलिब्रेट करने गई 13 साल की चाइल्ड एक्ट्रेस मायशा दीक्षित व उसकी मौसी सुरभि जख्मी हो गई।जिस जगह से टाइलें उखड़ी थीं, वहां से आवाजाही रोक दी गई है। मायशा ने टीवी सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों का, मिष्टी खन्ना, जन जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी और माता वैष्णवी में काम किया है।

मायशा का परिवार सेक्टर-22 में रहता है। वे वहां जन्मदिन मनाने गए थे। शाम चार बजे सभी मॉल में घूम रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।माइशा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी काफी व्यस्त है। वह कई टीवी ड्रामा, विज्ञापन फिल्मों में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि लड़की को 1 अक्टूबर से नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करनी थी। लेकिन अब इसमें कुछ समय लगेगा। लड़की अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है।

एलांते मॉल के प्रबंधकों ने घटना पर खेद जताया है। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। वे जांच में अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं। मॉल की अंदरूनी जांच करवा रहे हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। उधर, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत आई है। दोनों ठीक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...