Wednesday, October 21, 2026
Wednesday, October 21, 2026

मिठाई की फैक्ट्रियों में Raid, मौके के हालात देख अधिकारी भी दंग

Date:

 

 

लुधियाना : दिवाली नजदीक आते ही लुधियाना में मिलावटी मिठाइयों पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की टीमों ने लुधियाना में मिठाई की फैक्ट्रियों में रेड की है। शिमलापुरी इलाके की कई मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापा मारा, जहां का हाल देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

 

इस दौरान फैक्ट्रियों में जगह-जगह गंदगी फैली मिली और मिठाइयां बेहद अस्वच्छ माहौल में तैयार की जा रही थीं। टीमों ने मौके से रसगुल्ले, गुलाब जामुन और पनीर समेत कई उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। फैक्ट्री मालिकों को नोटिस जारी कर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट में खामियां मिलने पर संबंधित इकाइयों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अभियान पूरे शहर में दिवाली तक लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को मिलावटी और अस्वच्छ मिठाइयों से बचाया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...