Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

Punjab का दौरा करेंगे राहुल गांधी, किसानों के समर्थन में बड़ी रैली का आयोजन

Date:

 

 

पंजाब : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं और जिला स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

 

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी बरनाला में किसानों के पक्ष में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को आगामी राजनीतिक समीकरणों और किसान मुद्दों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह दौरा किसानों, मजदूरों और आम लोगों की आवाज को मजबूती देने के लिए किया जा रहा है।

 

राहुल गांधी के दौरे से पंजाब कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस रैली से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीति को धार मिलेगी।बरनाला की यह रैली आने वाले समय में पंजाब की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related