Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज लौटाया

Date:

जालंधर- मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और जालंधर की रहने वाली 20 वर्षीय मॉडल रेचल गुप्ता ने अपना ताज लौटा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर 56 मिनट का भावुक वीडियो पोस्ट किया है और रोते हुए संगठन पर “टौक्सिक वातावरण, वादा खिलाफी और दुर्व्यवहार” जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

रेचल ने अक्टूबर 2024 में बैंकॉक में आयोजित प्रतियोगिता में यह खिताब जीता था। इससे पहले, अगस्त 2024 में जयपुर में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया 2024 प्रतियोगिता में विजेता बनकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
बुधवार रात को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक संदेश में रेचल ने लिखा- यह निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए सही था। मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए गर्व और आशा से भरकर यह यात्रा शुरू की थी, लेकिन इसके बाद के महीनों में मुझे चुप्पी, अनादर और उपेक्षा का सामना करना पड़ा।”

रेचल बुधवार-गुरुवार की आधी रात को एक 56 मिनट का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने सात महीने के अनुभवों को साझा किया। रेचल ने आरोप लगाते हुए कहा, “जीतने के लिए वोट चाहिए, जिसके लिए देश डोनेशन के रूप में पैसे देते हैं।

जब उन्हें पता चला तो उनके पास पैसे ही नहीं थे इसलिए उन्होंने बिना पैसों के ही कॉन्टेस्ट में भाग लिया और वह पब्लिक सपोर्ट के चलते जीतीं। जिस तरह से मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन महिलाओं के साथ बर्ताव करती है, उसके चलते उनके साथ काम करना संभव ही नहीं है। उन्हें बस पैसे से मतलब है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...