Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

PM ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन किया

Date:

पटना —प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर दिया है। साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का भी वर्चुअली शिलान्यास किया। कार्यक्रम में PM मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद हैं।
कुछ ही देर में पीएम का रोड शो शुरू होगा। सुरक्षा के 3000 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। 6 किमी के रोड में स्वागत के लिए 32 जगहों पर मंच बनाए गए हैं।
रोड शो एयरपोर्ट के नजदीक आरण्य भवन से शुरू होकर डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित ‌BJP दफ्तर पर खत्म होगा। फिर पीएम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
अगले दिन यानी 30 मई को रोहतास में जनसभा करेंगे। जनसभा को लेकर रोहतास की महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पारंपरिक गीत गाए।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी का ये पहला बिहार दौरा है। वहीं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद PM 24 अप्रैल को मधुबनी पहुंचे थे। यहां से उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा मैसेज दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related