Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

MLA Raman Arora कोर्ट में पेश, Vigilance को मिला इतने दिनों का रिमांड

Date:

 

जालंधर—-Corruption मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) को आज एक बार फिर से अदालत में पेश किया गया। पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद रमन अरोड़ा को विजिलेंस लेकर आज अदालत पहुंची। अदालत में विजिलेंस ने 10 दिन का रिमांड मांगा पर कोर्ट ने 4 दिन का रिमांड दिया है। इस बीच पता चला है कि विजिलेंस ने अदालत को बताया है कि उनके पास रोजाना नए लोग आ रहे हैं जो रमन अरोड़ा का शिकार हुए हैं या जिनसे रमन अरोड़ा ने पैसे लिए हैं।

इसके अलावा अदालत में यह बात भी कही गई है कि रमन अरोड़ा तथा अन्य लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विधायक अरोड़ा सुबह सवेरे स्कूटर पर केंद्रीय हलके में निकलता था तथा नई बन रही इमारतों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस निकलवाता था। लद्देवाली इलाके में ऐसे कई मामले हैं जहां पर कथित तौर पर इमारत गिराने तक के आदेश विधायक ने जारी करवा दिए थे। इसके अलावा अदालत ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिस वकील से विधायक मिलना चाहे, उसके बारे पहले जानकारी देनी होगी तभी विजिलेंस उक्त वकील से विधायक को मिलवाने का प्रबंध करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...