Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

पंजाब का सबसे मंहगा टोल प्लाजा कल से फ्री होगा:लाडोवाल टोल प्लाजा मुलाजिम एसोसिएशन का ऐलान

Date:

 

लुधियाना–पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर कल (शुक्रवार ) से लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। यानी कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

 

दर्शन सिंह ने बताया कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...