Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

मुंबई में 5 घंटे में 200 मिलीमीटर बारिश, 4 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद और ट्रेनें-फ्लाइट डायवर्ट

Date:

नेशनल : मुंबई में भारी बारिश ने शहर को एक बार फिर से जलमग्न कर दिया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बुधवार शाम करीब 4 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रात करीब 11 बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ। मुंबई में 5 घंटे में लगभग 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे हालात बिगड़ गए।

बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। अंधेरी में एक महिला नाले में बह गई और कल्याण में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

मध्य रेलवे पर ट्रेनों को रोकना पड़ा, कई रूट डायवर्ट किए गए और 14 फ्लाइटों को भी डायवर्ट करना पड़ा। सड़कों पर भीषण ट्रैफिक जाम हो गया और कई लोग घंटों तक सड़कों, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर फंसे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related