Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू

Date:

चंडीगढ़, 21 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 305वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 570 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक लड़ाई है। इस अभियान की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 305वें दिन पुलिस टीमों ने 219 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 85,817 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 189 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 16 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराधों अथवा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी इस हेल्पलाइन पर साझा की जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने...