Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

पंजाब के इंटरनेशनल स्मगलर आइसमैन राजा कंदोला की मौत

Date:

 

जालंधर—पंजाब के बंगा के रहने वाले हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर राजा कंदोला की मौत हो गई। मुंबई में रह रहे राजा कंदोला को हार्टअटैक आया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

राजा कंदोला का असली नाम रणजीत सिंह था। उसका नाम पंजाब का सबसे चर्चित ड्रग तस्करों में से एक था। उसे जालंधर की एक विशेष PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट मामले में 9 साल की कैद की सजा सुनाई थी।

 

इस मामले में उसकी पत्नी रजवंत कौर को भी 3 साल की सजा मिली थी। 2024 में राजा कंदोला का आइस ड्रग (क्रिस्टल मेथ) तस्करी मामला चर्चा में रहा था। जेल से छूटने के बाद वह परिवार के साथ मुंबई जाकर बस गया था, जहां उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...