Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को जिंदा जलाया ! भारत ने जताई चिंता, मानवाधिकार संगठनों में आक्रोश

Date:

 

 

International : बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय हिंदू युवक चंचल भौमिक की आग में जलकर मौत हो गई। वह एक मोटर वर्कशॉप (गैरेज) में सो रहा था, तभी देर रात आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, आग दुकान के अंदर से ही शुरू हुई, लेकिन CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को घटना से पहले आसपास घूमते हुए देखा गया है, जिससे साजिश की आशंका गहराती जा रही है।नरसिंदी के पुलिस अधीक्षक अब्दुल्ला अल फारूक ने ANI को बताया कि “हम CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं।

 

यह पता लगाया जा रहा है कि आग बिजली की खराबी से लगी या किसी बाहरी कारण से।”उन्होंने बताया कि फायर सर्विस ने शटर तोड़कर युवक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसका शरीर पूरी तरह झुलस चुका था। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों से पहले देश का माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, अगस्त 2024 में अंतरिम सरकार बनने के बाद से अल्पसंख्यकों पर हमलों में तेज़ी आई है। केवल दिसंबर महीने में ही 51 हिंसक घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें हत्या, लूट, आगजनी और मंदिरों पर हमले शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...