Sunday, October 25, 2026
Sunday, October 25, 2026

पंजाब के शिक्षामंत्री नंगे पैर गोल्डन टेंपल पहुंचे

Date:

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे। इसके लिए वह सुबह-सुबह नंगे पैर पूर्ण सिखी स्वरूप में गोल्डन टेंपल पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में उनकी पेश होगी।

24 जुलाई को पंजाब भाषा विभाग की तरफ से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर बीर सिंह ने परफॉर्मेंस दी थी। कार्यक्रम में हुए नाच-गाने को लेकर श्री अकाल तख्त ने नाराजगी जाहिर की।

1 अगस्त को मंत्री हरजोत सिंह बैंस और भाषा विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह जफर को पांच सिंह साहिबानों के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया। उस दिन बैठक स्थगित हो गई थी। दोनों को 6 अगस्त को पेश होने को कहा गया। इस बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज करेंगे।

हालांकि, जफर विदेश में होने के कारण पेश नहीं होंगे। उन्होंने श्री अकाल तख्त को कहा है कि पारिवारिक समारोह के चलते वह बाद में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। उनकी मांग को स्वीकार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related