Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

नवांशहर में पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर जानलेवा हमला

Date:

 

जालंधर–पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमले की कोशिश की गई। एक संदिग्ध काले रंग की कार ने सिंगर का पीछा किया और उनको जबरन रोकने का प्रयास किया। जब राणा सहोता ने खतरा भांपते हुए गाड़ी नहीं रोकी, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

 

सिंगर राणा सहोता ने मीडिया के सामने आकर बताया कि, वह बुधवार को अपनी कार खुद चलाकर नवांशहर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की संदिग्ध कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद, हमलावरों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के बिल्कुल बराबर में लगा दी।

 

सिंगर के मुताबिक, कार के अंदर बैठे कुछ युवकों ने उन्हें खिड़की से हाथ देकर गाड़ी रोकने का इशारा किया। राणा सहोता ने बताया कि उनकी नीयत भांपते ही वह समझ गए कि कुछ गलत होने वाला है। उन्होंने हिम्मत दिखाई और अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related