Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को बेटे ने दी मुखाग्नि

Date:

पौना (लुधियाना)–पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को लुधियाना स्थित उनके पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दे दी गई है। गांव के सरकारी स्कूल के पास वाले ग्राउंड में ही उन्हें बेटे दिलावर ने मुखाग्नि दी। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भारी भीड़ जुटी रही।

संस्कार वाली जगह पर उनकी यादगार भी बनाई जा सकती है। इसी जगह पर पहली बार राजवीर जवंदा ने मंच पर गाना गाया था। अंतिम संस्कार से पहले जवंदा की हादसे के बाद की पहली तस्वीर सामने आई। उनके सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहनाई गई थी। 11 दिन मोहाली के अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद हादसे के बाद से उनकी कोई फोटो सामने नहीं आई थी।

जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए CM भगवंत मान भी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने जवंदा के पैतृक घर में रिश्तेदार व पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सेलिब्रिटीज के साथ उनके अंतिम दर्शन किए। सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला, एमी विर्क भी परिवार के साथ मौजूद रहे।

जवंदा का कल, बुधवार (8 अक्टूबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हुआ था। उन्होंने 35 साल की छोटी उम्र में बुधवार सुबह 10:55 बजे आखिरी सांस ली। फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि जवंदा का मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया था।

निधन के बाद उनकी डेड बॉडी पहले मोहाली में उनके सेक्टर 71 स्थित घर में ले जाई गई, जहां मां, पत्नी और बच्चों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...