Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में पंजाब की महिला की मौत

Date:

फिरोजपुर–पाकिस्तान सीमा से सटे भारत के पंजाब के जिले फिरोजपुर में पाकिस्तान के ड्रोन से घायल एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। 9 मई की रात को इसके घर पर पाकिस्तानी ड्रोन गिरा था, जिससे परिवार के 3 सदस्य घायल हुए थे। महिला के पति और बेटे की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है।
लुधियाना के DMC अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गांव खाई फेमे की रहने वाली महिला सुखविंदर कौर सौ प्रतिशत जल गई थीं, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, उनके पति लखविंदर सिंह (55) करीब 70 प्रतिशत तक जले हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर है। जबकि, बेटे जसवंत सिंह (24) फिलहाल खतरे से बाहर है।
बता दें कि यह वही परिवार है, जिसने फिरोजपुर के निजी अनिल बागी अस्पताल पर युद्ध जैसे हालात में भी उनसे इलाज के लिए एडवांस में रुपए मांगने के आरोप लगाए थे। परिवार का आरोप है कि अस्पताल ने उनसे 40 हजार रुपए जमा करवाने के बाद ही इलाज शुरू किया था।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह सुखविंदर कौर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सुखविंदर कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया। कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। वहीं, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी हुए कौर के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related