Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

पंजाब ने ‘अंगदान और प्रत्यारोपण के लिए उभरता राज्य’ पुरस्कार किया हासिल

Date:

चंडीगढ़,पंजाब राज्य ने ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुये नई दिल्ली में आयोजित 15वें भारतीय अंगदान दिवस के मौके पर ‘अंग दान और प्रत्यारोपण के लिए उभरते राज्य’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय अंग और टिशू ट्रांसपलांट संगठन (एनओटीटीओ) ने करवाया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने शिरकत की।

यह पुरस्कार डायरैक्टर ऑफ मैडीकल एजुकेशन एंड रिर्सच (डीआरएमई) पंजाब डा. अवनीश कुमार, स्टीयरिंग समिति मैंबर डा. आकाश दीप अग्रवाल और स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसपलांट आर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) पंजाब के नोडल अफ़सर डा. गगनीन कौर संधू ने प्राप्त किया।

पंजाब के मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. बलबीर सिंह ने इस महत्वपूर्ण प्राप्ति के लिए विभाग और एसओटीटीओ टीम को दिल से बधाई दी। यह मान्यता जागरूकता फैलाने, बुनियादी ढांचे को विकसित करने और मृतकों के अंगदान के लिए महत्वपूर्ण प्राप्ति के लिए पंजाब की शानदार कारगुज़ारी को उजागर करती है।

डा. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की इन यत्नों को आगे बढ़ाने की अटूट वचनबद्धता को दोहराया, जिसमें जागरूकता फैलाने, बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने और अंगदान को उत्साहित करने पर ध्यान दिया जायेगा जिससे राज्य भर में अनगिनत ज़िन्दगियों को लाभ मिलेगा।
—– –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...