Monday, November 30, 2026
Monday, November 30, 2026

पंजाब सरकार ब्यूटी एंड वैलनैस क्षेत्र में स्थापित करेगी सैंटर आफ एक्सीलैंस – अमन अरोड़ा

Date:

चंडीगढ़, 16 जुलाई: मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोज़गार के मौके प्रदान करने की वचनबद्धता के अंतर्गत पंजाब कौशल विकास मिशन ( पी.एस.डी.एम.) ने ब्यूटी एंड वैलनैस के क्षेत्र में सैंटर आफ एक्सीलैंस स्थापित करने का फ़ैसला किया है।
इस संबंधी आज पी.एस.डी.एम.द्वारा एक साल में 300 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण और रोज़गार देने के लिए हेयर रेज़रज़ एल.एल.पी. ( ट्रैस लौंज) के साथ समझौता सहीबद्ध किया गया है।
पंजाब के रोज़गार उत्पति, कौशल विकास एंव प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा की मौजूदगी में पी.एस.डी.एम. के मिशन डायरैक्टर श्रीमती अमृत सिंह और हेयर रेज़रज़ एल.एल.पी. के मैनेजिंग डायरैक्टर मुनीश बजाज ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि हेयर रेज़रज़ एल.एल.पी.द्वारा उम्मीदवारों को मुफ़्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । पी.एस.डी.एम.की संकल्प योजना के अंतर्गत सहीबद्ध किए इस समझौतो का उदेश्य असिस्टेंट हेयर ड्रेसर एंड स्टाईलिस्ट, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, असिस्टेंट नेल टैकनीशियन, और नेल टैकनीशियन सहित अलग- अलग कौशल विकास कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पी.एस.डी.एम. इस समझौते को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए मार्गदर्शन, फडिंग और सहायता प्रदान करने के साथ-साथ संबंधी सांझीदारों के साथ तालमेल करेगा और उम्मीदवारों को लामबंद करने में सहायता करेगा।
तेज़ी के साथ बढ रहे इस सेवा क्षेत्र में युवाओं को कौशल बनाने संबंधी इस प्रयास के लिए दोनों पक्षों को बधाई देते हुए रोज़गार उत्पति मंत्री ने कहा कि यह समझौता पंजाब के युवाओं को कौशल बना कर रोज़गार प्रदान करने और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देने की तरफ एक अहम कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार; 8 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को दर्दनाक सड़क...