चंडीगढ़—पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री हरभजन ईटीओ को बैंड बजाने वाला और 3 मिनट में गर्दन मरोड़ने पर दिन भर बवाल मचा रहा। AAP के नेताओं और वर्करों ने चंडीगढ़ में बैंड-बाजा बजाकर प्रदर्शन किया।
इसके बाद वह सेक्टर-4 के MLA हॉस्टल से बैंड वाला बयान देने वाले कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा का घर घेरने निकले। हालांकि 15 कदम पर ही चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
यहां पर AAP वर्करों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। जिसके जवाब में चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें मारीं। जिस वजह से AAP नेता व वर्कर आगे नहीं बढ़ सके। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
हिरासत में लिए नेताओं में वित्तमंत्री हरपाल चीमा, मंत्री हरभजन ईटीओ और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भी शामिल थे। दोपहर 2 बजे हिरासत में लेने के 4 घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।


