Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब रोडवेज कर्मचारी रातभर टंकियों पर डटे रहे:पुलिस पर लगाए तंग करने के आरोप

Date:

पंजाब रोडवेज के कर्मचारी रातभर अलग-अलग जगहों पर टंकियों पर डटे रहे। कर्मचारियों ने पंजाब पुलिस पर रात को तंग करने के आरोप भी लगाए। वहीं जानकारी मिली है कि पंजाब रोडवेज के कर्मचारी अब मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी में हैं।

कर्मचारी यूनियन के बुडलाडा डिपो के प्रधान राजबीर सिंह ने तड़के एक मैसेज जारी कर पंजाब पुलिस पर कर्मचारियों को तंग करने के गंभीर आरोप लगाए। राजबीर सिंह ने साफ कर दिया कि पुलिस ने जो करना है कर ले लेकिन कर्मचारी अपनी मांगें मनवाने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

उसका कहना है कि पुलिस ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार को लाठी चार्ज किया और यूनियन नेताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रात को भी संघर्ष कर रहे कर्मचारियों को परेशान किया लेकिन अब कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि रात 11 बजे यूनियन नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने सहयोगियों से अपील की है कि वो इस संघर्ष में शामिल हों। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सेंट्रल बॉडी सीएम आवास का घेराव करेगी तो उनका भी साथ दें। उन्होंने कहा कि वो तब तक टंकियों पर डटे रहेंगे जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी।

आज भी बंद रहेंगी बसें, पब्लिक को होगी परेशानी

शुक्रवार की तरह शनिवार को भी रोडवेज कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर डिपुओं और बस स्टैंड्स पर धरना प्रदर्शन करेंगे। आज भी बसों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। बसों की आवाजाही प्रभावित होने से पब्लिक को परेशानी हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related