Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब रोडवेज बस ने 2 छात्राओं को कुचला:मौके पर मौत, पिता-भाई गंभीर घायल

Date:

 

मानसा–पंजाब के मानसा में शनिवार की सुबह स्कूल जा रहे तीन बच्चों और उनके पिता को पंजाब रोडवेज की बस ने कुचल दिया। हादसे में दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हैं। लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सरदूलगढ़ के अस्पताल भेजा है, जहां भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान सीमा रानी (8) और मीना रानी (14) निवासी कस्बा झुनीर, मानसा के रूप में हुई है, जबकि पिता बिंदर राम और भाई जस्सी गंभीर रूप से घायल हैं। परिजनों ने बताया कि पिता और भाई स्कूटी पर बच्चों को छोड़ने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सीमा तीसरी तो मीना सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शवों को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related