Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगान क्लब क्रिकेटरों की मौत:14 नागरिकों की भी मौत

Date:

 

काबुल/इस्लामाबाद–पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 3 क्लब क्रिकेटर्स की मौत हो गई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इसकी पुष्टि की है। हमले में 14 अफगानी भी मारे गए हैं जबकि 16 घायल हैं।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का सीजफायर शुक्रवार शाम 6 बजे खत्म हुआ था। इसे आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई थी। लेकिन कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक की।

अफगान मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक, इन हमलों में उर्गुन और बर्मल जिलों के कई घरों को निशाना बनाया गया। ये इलाका दोनों देशों की बॉर्डर डूरंड लाइन के पास है।

इस घटना के जवाब में, ACB ने नवंबर में पाकिस्तान में होने वाली ट्राई टी-20 सीरीज से हटने का ऐलान किया है। ACB ने कहा कि यह कदम मारे गए क्रिकेटरों के सम्मान में उठाया गया है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेने वाली थीं।

क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ियों पर हमला हुआ

ACB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर बताया कि यह हमला पक्तिका प्रांत की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ियों कबीर, सिब्घतुल्लाह और हारून पर हुआ। ACB ने हमले के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...