रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला रखता हूं। वित्तमंत्री चीमा ने कहा- 2026-27 में शिक्षा के लिए 19279 करोड़ का बजट रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा है।
बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री ने मां मंजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान से मुलाकात की। बजट कॉपी पर फुलकारी वाला कवर चढ़ाया गया।
पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में AAP सरकार आखिरी बजट में महिलाओं से 2022 में किया चुनावी वादा पूरा करेगी। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपए प्रति महीने देने के लिए बजट रखा जाएगा।


