Monday, July 6, 2026
Monday, July 6, 2026

नामी Club में एक्साइज विभाग की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद

Date:

 

 

मोहाली: एक्साइज विभाग के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार खरड़-लांडरा रोड स्थित क्लब-43 में रेड कर एक्साइज विभाग ने चंडीगढ़ मार्का शराब की बड़ी खेप बरामद की। इस मामले को लेकर एक्साइज विभाग द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि क्लब-43 में गैरकानूनी तरीके से चंडीगढ़ की शराब बेची जा रही है। इसके बाद एक्साइज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्लब में जांच की।

 

रेड के दौरान टीम को क्लब परिसर से काफी मात्रा में चंडीगढ़ की शराब मिली, जिसे कथित तौर पर बिना अनुमति के वहां रखा गया था। कार्रवाई के दौरान एक्साइज विभाग ने बरामद शराब को जब्त कर लिया। साथ ही क्लब से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब वहां कैसे पहुंची और कब से इसका इस्तेमाल हो रहा था। एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि संबंधित लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही जांच की जा रही है कि मामले में और कौन शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related